नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Sanofi India share price: शेयर बाजार में कई ऐसे ट्रेडर्स हैं जो डिविडेंड देने वाले शेयर की तलाश में रहते हैं। जो कंपनियां डिविडेंड देने का ऐलान करती हैं, रिकॉर्ड डेट से पहले निवेशक उस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लेते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए अब फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी सनोफी इंडिया ने भी डिविडेंड का तोहफा दिया है। इस डिविडेंड के लिए पात्रता की आज यानी 4 नवंबर को आखिरी तिथि है।डिविडेंड की डिटेल सनोफी इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर Rs.75 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। फार्मास्युटिकल कंपनी ने 29 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक के बाद इस डिविडेंड की घोषणा की। यह डिविडेंड Rs.10 प्रति इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू पर 750% का भुगतान है। सनोफी इंडिया ने पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 5 नवंब...