नई दिल्ली, मई 22 -- 3एम इंडिया लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। 3एम इंडिया अपने निवेशकों को बंपर डिविडेंड बांटेगी। 3एम इंडिया के बोर्ड ने हर शेयर पर टोटल 506 रुपये का डिविडेंड मंजूर किया है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2026 के लिए है। कंपनी हर शेयर पर 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। यानी, शेयरधारकों को हर शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 फिक्स की है। तीन गुना बढ़ा है 3एम इंडिया का मुनाफा3एम इंडिया लिमिटेड का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में तीन गुना बढ़ गया है। कंपनी को चौथी तिमाही में 215 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 71.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 3एम इंडिया लिमिटेड को 31 मार्च...