नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- बाजार में लिस्टेड कंपनी सानोफी इंडिया के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने पिछले वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 48 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। यह भुगतान उन शेयरों पर आधारित है जिनकी फेस वैल्यू (अंकित मूल्य) 10 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 22 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स और बेनिफिशियल ओनर्स के नाम पर भुगतान किया जाएगा। डिविडेंड पर इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के प्रावधानों के अनुसार लागू दरों पर टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) काटा जाएगा। कंपनी ने शेयरधारकों से कहा है कि रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल 2026 से पहले अपना रेजिडेंशियल स्टेटस, वैलिड PAN, कैटेगरी, ईमेल और पूर्ण रेजिडेंशि...