नई दिल्ली, अगस्त 21 -- टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों की बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही हर शेयर पर 100 रुपये से ज्यादा का फायदा करा दिया है। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 74 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे का साथ 230 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 132 रुपये था। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के आईपीओ का टोटल साइज 61 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 14 अगस्त को खुला था और यह 18 अगस्त तक ओपन रहा। पहले ही दिन हर शेयर पर 100 रुपये से ज्यादा का फायदाशानदार लिस्टिंग के बाद टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों में और तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 241.50 रुपये पर पहुंच गए। IPO ...