एटा, मई 2 -- शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का तीनों तहसीलों में आयोजन हुआ। तहसील सदर में डीएम अरविंद सिंह, एसएसपी डा. इलॉमारन ने जनसुनवाई की गई। जिसमें सबसे अधिक फरियादियों ने राजस्व, विद्युत, चकबंदी, पुलिस एवं विकास विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। डीएम ने प्रस्तुत की गई 36 शिकायतों में से 15 का मौके पर ही निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम व एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें भूमि विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्च...