बोकारो, मार्च 30 -- बेरमो/चंद्रपुरा। रविवार को बेरमो व चंद्रपुरा प्रखंड में विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बेरमो प्रखंड में गोविंदपुर बी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। यहां न्यायिक पदाधिकारी के अलावा प्रमुख गिरिजा देवी, बीडीओ मुकेश कुमार व सीओ संजीत कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी। वहीं चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय में कई जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उद्घाटन डीएलएसए के जिला सचिव अरूण कुमार दुबे, राकेश चौधरी व बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने संयुक्त रूप से किया। डीएलएसए जिला सचिव अरूण ने कहा कि हर जगह विधिक सेवा प्राधिकार काम कर रहा है। हर व्यक्ति को कानून और अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। आज महिलाओं को अपना हक पहचानना होगा। यदि आपको अपने पति से भरण पोषण का अधिकर चाहिए तो...