हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए : अनिल कुमार
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- पुरकाजी विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर की सदर रेंज के अंतर्गत गंग नहर कांवड़ मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, मुजफ्फरनगर अभिनव राज के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक अभिनव राज ने भी पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.