लखनऊ, अप्रैल 11 -- पहल -भारतेन्दु नाट्य अकादमी में प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को नाट्य मंचन की शुरुआत होगीलखनऊ, कार्यालय संवाददाताभारतेन्दु नाट्य अकादमी ने रंगमंच के प्रसार और दर्शकों को जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब अकादमी के प्रेक्षागृहों में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को अनिवार्य रूप से नाट्य मंचन किया जाएगा।अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने इस नई व्यवस्था की घोषणा करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लखनऊ में थिएटर संस्कृति को पुनर्जीवित करना और नियमितता लाना है। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के समापन के तुरंत बाद साप्ताहिक मंचन की यह श्रृंखला शुरू कर दी जाएगी। इस पहल के तहत न केवल अकादमी के अपने प्रोडक्शन मंचित किए जाएंगे, बल्कि देश भर के प्रतिष्ठित नाट्य समूहों और बाहर के नाटकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।बिपिन ...