लखनऊ, सितम्बर 2 -- योगी सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में 20-20 दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाईकिल बांटेगी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने तय किया है कि 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाली छात्राएं इस योजना की पात्र होंगी।हर दिव्यांग छात्रा को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत रहे इसके लिए ट्राईसाईकिल वितरण की योजना लाई गई है। हर ट्राईसाईकिल की अधिकतम कीमत तकरीबन 65 हजार रुपये होगी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक योजना का दायरा प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्र होंगे। हर जिले को पात्र छात्राओं का चिह्नांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए थे। विभाग के मुताबिक पात्रता के लिए छात्रा का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय, वि...