गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश भर में स्थापित महापुरुषों, राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों की प्रतिमाओं का व्यापक जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रतिमा स्थलों के विकास का प्रावधान किया है। प्रत्येक स्थल के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में योजना में प्रतिमा स्थलों की मरम्मत के साथ छत्र और चहारदीवारी का निर्माण होगा। सौंदर्यीकरण के लिए हरित पट्टी विकसित की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। सूचना पट्ट पर महापुरुषों के जीवन और विचार अंकित होंगे। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना से होगा महापुरुषों की प्रतिमाओं का कायाकल्प योजना का लाभ लेने के ल...