लखनऊ, सितम्बर 20 -- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को हुई बैठक में चुनाव को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर 27 हजार वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। अखिलेश ने कहा कि 2027 में सपा उन सभी परिवारों तक पहुंचेगी, जिनके साथ अत्याचार और अन्याय हुआ है। ऐसे परिवारों को पार्टी से जोड़कर सत्ताधारी दल के 27 हजार वोट कम करने और उन्हें सपा के पक्ष में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।पीडीए ऑडिट की 7वीं रिपोर्ट जारी बैठक में समाजवादी पार्टी ने पीडीए की सातवीं ऑडिट रिपोर्ट भी जारी की। अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2017 से 2026 के बीच भाजपा सरकार के कार्यकाल में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 151 से अधिक मूर्तियां तोड़ी ग...