हर वार्ड में शौचालय निर्माण की योजना अबतक धरातल पर नहीं दिख रही
मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के दावों के बीच मुंगेर शहर में सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर में उपलब्ध सार्वजनिक शौचालयों की संख्या जरूरत के मुकाबले काफी कम है। जो शौचालय मौजूद हैं, उनमें से अधिकांश एक ही क्षेत्र में हैं, जबकि शहर के कई प्रमुख इलाकों और वार्डों में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यही नहीं, स्थिति यह है कि, कई सार्वजनिक शौचालय उचित रखरखाव के अभाव में बदहाल अवस्था में पहुंच चुके हैं। कुछ शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है, जबकि प्राईवेट बस स्टैंड सहित कई शौचालय पूरी तरह बंद पड़े हैं। ऐसे में, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ शहर आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालयों की कमी और नागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.