गिरडीह, फरवरी 18 -- गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 और 35 के विभिन्न मुहल्लों में मंगलवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान चला। जिसमें उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि आपका आशीर्वाद मिला तो हर वार्ड में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी खोला जाएगा। वर्तमान में विद्यार्थियों को दूर-दूर तक पढ़ाई के लिए निजी लाइब्रेरी जाना पड़ता है। खासकर लड़कियों को ज्यादा परेशानी होती है। मैं मेयर बनी तो लड़कियों को यह सुविधा उनके वार्ड में ही उपलब्ध कराऊंगी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मैं शहरी क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिए हर गली और चौक चौराहे पर सीसीटीवी लगाऊंगी। मौके पर राकेश कुमार रॉकी, शाहनवाज अंसारी, मो तुफान, सोनू एजाज, अल्कामा, मो वसीम राजा, डना बाबू, मो शेरू, मो नैयर, सतार अंसारी, सुशील शर्मा, मो पलटन, म...