गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के नागरिकों को अपनी छोटी-मोटी समस्याओं या सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए निगम कार्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। निगम ने हर वार्ड में पार्षद कार्यालय स्थापित करने की योजना शुरू की है, जिसकी कड़ी में रविवार को वार्ड संख्या 13 में पार्षद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। वार्ड स्तर पर इन कार्यालयों को खोलने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके घर के पास ही प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर पीपीपी से जुड़ी खामियों को दूर करना और नए पंजीकरण में सहायता, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा, वार्ड के विकास कार्यों का लेखा-जोखा और नागरिकों की शिकायतों ...