लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रति वर्ष 28 अप्रैल को स्व. प्रो. सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि को समाज कार्य सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने कुलपति के समक्ष रखा था। इस पर कुलपति ने स्वीकृति प्रदान की। इस संबंध में बीते दिनों आदेश जारी कर दिया गया है। प्रोफेसर राकेश ने बताया कि यह दिवस प्रोफेसर सिंह के समाज कार्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान और समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में की गई है, जो कि उनके आदर्शों को जीवित रखने और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, समाज कार्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित हस्ती थे, उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। उनकी शिक्षाएं और कार्य...