चतरा, अप्रैल 3 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जलसंकट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी की किल्लत महसूस की जाने लगी है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, समस्या और गंभीर होती जाएगी। हिन्दुस्तान से बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। कई वर्षों पहले शुरू की गई योजनाएं अभी भी अधूरी पड़ी हुई है, और धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। नगर परिषद चतरा में वर्षों पहले निर्मित दो पानी टंकियों से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जबकि अधिकांश वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। हेरू डैम स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लक्ष्मणपुर डैम का पानी आनी में काफी समय लगता है। यह कारण दूरी के वजह से होता है। अगर हेरू डैम...