छपरा, सितम्बर 18 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को शुरू करने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान से लाखों महिलाओं को स्वास्थ्य जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को जलालपुर सामुदायिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अभियान के तहत 633 महिलाओं के बीच किया नई पहल किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस किट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। साथ ही इस अभियान के तहत महिलाओं के 12 तरह के रोगों की जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। मौके पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.