अलीगढ़, जून 19 -- अकराबाद, संवाददाता। गांव लधौआ स्थित चीनी मिल परिसर में आयोजित श्रीराम कथा एवं 108 कुण्डीय महायज्ञ के पांचवें दिवस गुरुवार को कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि राम नाम सभी रोगों की सर्वोत्तम औषधि है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर के रोगों के लिए दवा आवश्यक है, उसी प्रकार मन और आत्मा के विकारों का उपचार राम नाम के स्मरण और रामकथा के श्रवण से होता है। उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने से श्रद्धालुओं के हृदय में आनंद रस निरंतर बढ़ता चला जाता है। कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। रामकथा मनुष्य के भीतर भक्ति, शांति, प्रेम और सदाचार का संचार करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से राम नाम का जाप करने और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्व...