कन्नौज, मई 16 -- ​कन्नौज, संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डेंगू से बचाव, त्वरित उपचार और जन-जन तक जागरूकता फैलाने पर गहरा मंथन किया। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान को अपने जीवन में उतारने और समाज को डेंगू मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस वर्ष यह दिवस "डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें" की विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आम जनता की भूमिका को सबसे अहम माना गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान संगोष्ठी में...