मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। सूर्य नगर में पीपल वाले मंदिर के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास कृष्ण कांत शास्त्री ने कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कलियुग में दुराचार एवं अत्याचार बढ़ रहा है। इनसे मुक्ति पाने का एक मात्र आधार श्रीमद् भागवत कथा ही है। यह केवल कलियुग में ही नहीं हर युग में तारण हार है। इसलिए पूरी सात दिन इसका श्रवण करने अथवा कराने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। व्यवस्था में रचना शर्मा, पल्लवी, डॉली, सुशील तोमर, सीनू, लक्ष्मी, शुक्लानी, मीना,ममता आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...