तेहरान, मार्च 12 -- ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले संदेश में ही अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हालिया हमलों में मारे गए ईरानियों की हर मौत का बदला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष के नए मोर्चे भी खोले जा सकते हैं। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित इस लिखित संदेश को एक महिला एंकर ने पढ़कर सुनाया। इसमें खामेनेई ने कहा कि ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा और यह देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक बदले की कार्रवाई का एक हिस्सा शुरू हो चुका है, लेकिन जब तक यह पूरी तरह पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह ईरान की प्राथमिकता बना रहेगा।नए मोर्चे खोलने की चेतावनी अपने संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की सैन्य रणनीति केवल रक्ष...