बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सरफराज ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार बनाये बिना भारतीय लोकतंत्र की रक्षा बेमानी है। देश की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और चारों तरफ अंधेरगर्दी व अराजकता का माहौल कायम है। देश के छात्र-युवा का भविष्य अंधकार की गर्त में है और समाज के हर वर्ग में विक्षोभ बढ़ता जा रहा है। जंतर-मंतर से लेकर भारतीय संसद में राहुल गांधी ने मोदी-शाह के निरंकुश सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है और अपनी ईमानदारी की मिशाल पेश की है। यह भी पढ़ें- महनार में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जताया आक्रोश देश में राहुल गांधी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...