मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न की फसल उगाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। इसकी खेती करने वाले किसानों को अब मार्केटिंग की समस्या नहीं होगी। किसान स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न की बाली को बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे। दोनों तरह की फसल उगाने वाले किसानों से तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ पूर्वी सीधे खरीद शुरु करेगा। इसकी कवायद शुरु कर दी गई है। तिरहुत यूनियन हर माह किसानों से 150 मीट्रिक टन स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न की बाली खरीद करेगा। प्रति दिन 5 मीट्रिक टन स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न सप्लाई का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इसके लिए तिरहुत यूनियन के द्वारा एक निजी कंपनी से एग्रीमेंट किया गया है। तिरहुत यूनियन प्रोसेसिंग व मार्केटिंग करेगा : तिरहुत यूनियन के द्वारा बेबी कॉर्न की बाली 40 से 50 रुपए प्र...