गिरडीह, अप्रैल 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की प्रत्येक महीने समीक्षा बैठक आयोजित नहीं किए जाने को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को नाराजगी जतायी। इस संबंध में बेड़ोडीह के पंचायत समिति सदस्य बलवीर कुमार, चिकनाडीह के अख्तर अंसारी, रामजी यादव, सलयडीह उर्फ खोरोडीह के रिंकू यादव, हरला के कृष्ण कुमार दास, मानिकबाद के रामचंद्र साव, जमडीहा के लाक्षो हाजरा ने शनिवार को देवरी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मामले को लेकर विरोध जताया। पंस सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पंचायत समिति की पहली बैठक में प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। जिससे प्रखंड के अधिकारी-कर्मचारी मनमानी रवैया ...