मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सभी गर्भवतियों को घर से अस्पताल ले जाने और वापस पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रही है। मजबूरन उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इससे कई बार हिचकोले के कारण उनकी परेशानी बढ़ जा रही है। जिले में आधे से अधिक एंबुलेंस खराब पड़ी है। जो एंबुलेंस चल रही है, वह भी एक दिन में महज दो फेरे ही लगा रही है। यह भी पढ़ें- हर माह औसतन 380 गर्भवतियों को नहीं मिलती एंबुलेंसस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा राज्य स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह चिंताजनक खुलासा हुआ है। समीक्षा में सामने आया कि जिलों में हर माह औसतन 380 गर्भवतियों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है। बीते मई में राज्य में 14 हजार 447 गर्भवतियों को अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। मजबूरन उन्हें ऑटो या अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचना पड़...