वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पांडेयपुर स्थित कार्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मातृ मृत्यु के प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑडिट कर कारणों का विश्लेषण करने और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अपर निदेशक ने कहा कि सभी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) पहचान कर उनकी लिस्ट तैयार की जाए तथा प्रसव तक नियमित फॉलोअप किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती की कम से कम चार एएनसी जांच कराई जाए और सभी आवश्यक जांच, दवाएं तथा अन्य सुविधाएं समय पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का उपयोग हाई रिस्क गर्भवतियों की निगरानी के लिए प्रभावी ढंग से करने को कहा। सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए 102 और 1...