नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- केंद्रीय कर्मचारी इन दिनों बेसब्री से महंगाई भत्ते यानी डीए का इंतजार कर रहे हैं। अप्रैल महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी भत्ते पर केंद्र सरकार ने फैसला नहीं लिया है। इस बीच, सरकार ने एक खास भत्ते चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) पर स्पष्टीकरण जारी किया है। बता दें कि केंद्र सरकार हर महीने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम करने की अनुमति देती है। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों को बच्चे की शिक्षा पर किए गए खर्च के साथ-साथ 'हॉस्टल सब्सिडी' भी शामिल होती है। अब आइए जान लेते हैं कि सरकार ने इस भत्ते को लेकर क्या कुछ कहा है।सरकार ने जारी किया FAQs चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस की पात्रता को लेकर कई सवाल थे। उदाहरण के लिए रिटायरमेंट या नौकरी से निकाले जाने जैसी स्थितियों में कर्मचारियों को यह मिलेगा या नहीं? क्या इसे प्री-प्राइमरी कक्ष...