नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ऑनलाइन स्टडी के लिए या फिर WFH (वर्क फ्रॉम होम) के लिए घर पर तेज स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो BSNL के पास आपके लिए धांसू प्लान है। आज हम आपको एक हजार रुपये से कम में मिल रहे सबसे सस्ते 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें 200Mbps की तेजतर्रार स्पीड मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो और एयरटेल के पास भी इतना सस्ता 200Mbps प्लान नहीं है। अपने हर ब्रॉडबैंड प्लान की तरह इस प्लान में भी फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इस प्लान में हर महीने 5000GB डेटा मिलता है, जो पर्याप्त से भी ज्यादा है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान में ग्राहकों को तेज स्पीड के साथ ...