वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को अमृत भारत पुश-पुल (डब्ल्यूएपी-7) लोकोमोटिव की कम्प्लीट शेल असेम्बली से संबंधित वेंडर मीट हुई। अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शेल सप्लाई, आइटम फिटमेंट, निरीक्षण, सेवा और गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित 170 अमृत भारत लोकोमोटिव के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिमाह लगभग 15 इंजनों का निर्माण सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए कम्प्लीट शेल असेम्बली की समयबद्ध उपलब्धता आवश्यक है। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत लोको अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक-लोको अमित वर्मा, मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण भारद्वाज चौधरी, मुख्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.