मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की हर महीने रिपोर्ट बनेगी। इसको लेकर डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन और अधीक्षक के साथ बैठक भी की। उन्होंने अधीक्षक को अपने कार्यकाल का रीन्यूअल कराने को भी कहा। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि विवि का एक कर्मचारी महीने के अंत में हॉस्टल जाएगा और किस कमरे में कौन छात्रा है, उसका क्या कोर्स है, वह कब से है, कोर्स की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट तैयार करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...