बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता (अधीक्षण अभियंता) विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 1.50 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट किए जा चुके हैं। मीटर को लेकर उपभोक्ता अब जागरूक होने लगे हैं। जहां कहीं भी मीटर में कोई समस्या आ रही है, उसे दूर करने का प्रयास विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। ये बातें मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का मुख्य उद्देश्य बिजली खपत में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग की सुविधा प्रदान करना है। उपभोक्ता अपने प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने के लिए यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। रिचार्ज करने के कुछ ही स...