प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज टेंट कैटर्स एंड इवेंट्स एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए नियमित रक्तदान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन की पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें हर महीने रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने और संगठन के स्थापना दिवस को बड़े स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में संगठन के महामंत्री वीके शर्मा ने संगठन के विस्तार को लेकर कई सुझाव रखे। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र राजू सोनकर व शकील अहमद, विशाल आनंद, विशाल केसरवानी, अजीत श्रीवास्तव, अभिषेक गजरा, लहित, संगीता कपूर, राहुल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, लाल बाबू, बृजेंद्...