नई दिल्ली, जुलाई 18 -- सनस्क्रीन खरीदने के लिए हर महीने आपके चार सौ से पांच सौ रुपये तो खर्च हो ही जाते होंगे। क्योंकि किसी भी कंपनी का सनस्क्रीन खरीदने मार्केट जाएं तो उस का रेट कम से कम चार सौ रुपये तो होता ही है। हर महीने के इस खर्च से खुद को बचाना है। लेकिन साथ ही स्किन का भी ख्याल रखना है तो बस इन तीन चीजों की मदद से घर में ही आप सनस्क्रीन बनाकर तैयार कर लें। डिजिटल क्रिएटर मनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसे बनाने की बिल्कुल आसान सी ट्रिक बताई है। जो आपके मॉइश्चराइज और सनस्क्रीन पर अलग-अलग पैसे खर्च को बचाने में मदद करेगी। तो नोट कर लें घर में सनस्क्रीन बनाने का तरीका।घर में सनस्क्रीन बनाने का तरीका स्किन पर लगाने के लिए आपको दो चीजों के पीछे खर्च करने पड़ते हैं। पहला है मॉइश्चराइजर और दूसरा है सनस्क्रीन। लेकिन अब इस रे...