हर महीने परखी जाएगी परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता
लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की गुणवत्ता हर महीने परखी जाएगी। अब हर महीने चौथे शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। विभिन्न मानकों की कसौटी पर स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
मासिक समीक्षा प्रक्रिया प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को बीईओ व प्रधानाध्यापकों की बैठक में होने वाली मासिक समीक्षा में निपुण भारत मिशन, कैच-अप शिक्षण, होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड, नामांकन, उपस्थिति, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्री-प्राइमरी शिक्षा, डिजिटल संसाधन और पीएम पोषण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। हर महीने शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा कर सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
नियमित निगरानी और सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.