नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, फिरोजाबाद। अजमेरी गेट आकाशवाणी रोड निवासी कमरुद्दीन ने खुद को पीर बाबा घोषित कर लोगों को तंत्र-मंत्र और धनवर्षा का झांसा देकर न सिर्फ ठगा, बल्कि कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिरोजाबाद में दो और दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन हत्याओं के बाद उसके काले कारनामों की परतें खुल रही हैं। कमरुद्दीन शुरुआत में पेट दर्द, सिर दर्द और अन्य बीमारियों की कथित दवा देकर लोगों का भरोसा जीतता था। धीरे-धीरे उसने निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति और गरीब परिवारों को धनवर्षा का लालच देना शुरू किया। वह दरगाहों के आसपास अपना ठिकाना बनाकर भोले-भाले लोगों को फंसाता और तंत्र साधना के नाम पर सुनसान स्थानों पर बुलाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लड्डुओं में सल्फास और नींद की गोलियां मिलाकर पीड़ितों को खिलाता था। मक्खनपुर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.