उरई, जनवरी 6 -- उरई। अभियान के दौरान जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है। उनको अपना नाम सूची से जुड़वाने का भरपूर मौका मिलेगा। पहले से ही तीनों विधानसभाओं में पांच पांच अधिकारी लगाए गए थे अब प्रशासन द्वारा इसके लिए 20-20 अधिकारी और लगाए गए हैं। इसमें सभी सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खं विकास अधिकारी से लेकर नपा ईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। अगर मतदाता आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों को उपलब्ध कराते हैं तो उनको सूची में नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा। राजनैतिक दलों की ओर से भी ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम जुड़वाने की तैयारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...