रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- रुद्रपुर। अब हर मंगलवार को रुद्रपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर आगजनी रोकना, आपात स्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और कर्मचारियों को व्यावहारिक रूप से अग्नि सुरक्षा में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में 74 कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम ने आग लगने के कारण, आग के प्रकार और प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रण, वॉटर, सीओ, फोम और डीसीपी अग्निशामक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को सुरक्षित निकासी, आपातकालीन मार्गों का उपयोग, भीड़ प्रबंधन और प्राथमिक उपचार पर भी प्रश...