गुमला, जून 10 -- चैनपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक वे चैनपुर थाना परिसर स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में आम लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें और सुझाव सुनेंगी। एसडीपीओ कार्यालय वर्तमान में मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर किरतो गांव के समीप स्थित होने के कारण ग्रामीणों को पहुंचने में कठिनाई होती थी। इसी समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। निर्धारित समय में नागरिक कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सीधे एसडीपीओ के समक्ष रख सकेंगे। यह भी पढ़ें- फरियादियों से सीधे रूबरू होंगी एसएसपी, ऑनलाइन रहेंगे थाना प्रभारी पुलिस प्...