गुड़गांव, जनवरी 19 -- - प्राथमिक व मिडिल स्कूलों को मिलेगा सौंदर्यीकरण का फंड, सरकारी स्कूलों से मांगे गए आवेदन - अलग-अलग बिंदुओं पर होगा स्कूलों का मूल्यांकन, 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि गुरुग्राम,संवाददाता। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत गुरुग्राम जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक और एक मिडिल स्कूल का चयन किया जाएगा। चयनित स्कूलों को आधारभूत सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग ने गुरुग्राम समेत प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों से योजना के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। स्कूलों के चयन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अंक दिए जाएंगे। इनमें स्कू...