रुद्रपुर, जुलाई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार से इसकी शुरुआत बाजपुर ब्लॉक में तीन दिवसीय शिविर के साथ होगी।

स्वास्थ्य शिविर का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा और प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो मरीजों की जांच कर मौके पर ही उपचार और आवश्यक परामर्श देगी। उन्होंने बताया कि शिविरों में रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, लिवर व किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें की जाएंगी। साथ ही मुख, स्तन व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, टीबी जांच,...