हर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में होंगे जन सम्मेलन
गौरीगंज, जून 29 -- अमेठी। संवाददाता जिले में गुरुवार से वीबीजी राम जी योजना की औपचारिक शुरुआत होगी। योजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की दो-दो चयनित ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और श्रमिकों को योजना की नई व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।डीसी मनरेगा शेर बहादुर ने बताया कि सभी विकासखंडों में चयनित ग्राम पंचायतों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, मनरेगा श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा ग्रामीणों की सहभागिता से जन सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में विकसित ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और विकास योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मनरेगा कल तक, एक जुलाई से लागू होगी वीबी जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.