फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आर्य समाज सेंट्रल पार्क सेक्टर- 15 के प्रांगण में आर्यवीर दल के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय आवासीय आर्य वीरांगना शिविर का समापन समारोह संपन्न हो गया। कार्यक्रम में आर्य वीरांगनाओं ने लाठी, जूडो-कराटे, योगासन, भाला, तलवार बाजी, लेजियम, डंबल , सर्वांग सुंदर व्यायाम का शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान आर्यवीर दल के संरक्ष देशबंधु आर्य ने कहा कि हर बेटी को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है और उन्हें शिविर में हिस्सा लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- हर बेटी को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरतकार्यक्रम का महत्व शिविर में विशेष रूप से आर्य वीरांगनाओं ने वैदिक हवन - संध्या उपासना एवं आत्मरक्षा के गुर व नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण भी लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर- 16 महिला थाना एसएचओ ...