प्रयागराज, फरवरी 7 -- भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को महानगर के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों व महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर 50 फॉर्म-6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें। फॉर्म-6 भरवाने को लेकर जो तारीख बढ़ाई गई है, उसका पूरा उपयोग करते हुए बूथ स्तर पर पूरी मेहनत से लग जाएं। अगले बीस दिनों में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक तेजी से काम करना है। बूथ मजबूत होगा तो 2027 की राह भी आसान होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर फॉर्म-6 भरवाने को लेकर जिम्मेदारी से लगे रहें। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, प्रभा शंकर पांडेय, मुरारी लाल अग्रवाल, देवेश सिंह, रवि केसरवानी, रमेश पासी, राजू राय, शशि वार्ष्णेय, राघवेंद्र कुशवाहा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजेश गोंड, शिखा रस्तोगी, विजय श्रीवा...