वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। भाजपा के जिला प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने रविवार को संगठनात्मक कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी को निर्देश दिया कि पीएम के 'मन की बात' का प्रसारण हर बूथ पर शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मंडल एवं जिला पदाधिकारी सम्पर्क एवं प्रवास करें। संयुक्त प्रयासों के जरिए संगठन का कार्य सरलता पूर्वक होते रहेंगे। मंडल अध्यक्ष और प्रभारी मिलकर शक्ति केंद्र एवं बूथों की नियमित बैठक कराएं। बूथ समिति का सत्यापन भी करें। इस मौके पर अध्यक्षता राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, चन्द्रशेखर सिं...