कानपुर, दिसम्बर 14 -- सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को मंधना में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय के आवास पर रुके। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव होने हैं। सभी हर बूथ पर सक्रिय हो जाए। पंचायत चुनाव की जीत ही 2027 की पकड़ होगी। शिवपाल ने आयुष पांडेय से कहा राजनीति के साथ समाज सेवा जुड़े रहो। इस मौके पर आशीष चौबे, आयुष पांडेय, रचना सिंह, विनय यादव, राघवेंद्र यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...