मेरठ, मार्च 27 -- गुरुवार को भाजपा महानगर मंत्री डॉ. अजय दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने को लेकर छावनी मंडल की बैठक में तैयारियां की। नवनियुक्त महानगर मंत्री एवं मन की बात के महानगर सहसंयोजक अजय दीवान को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। अजय दीवान ने बताया कि आगामी रविवार को सुबह 11 बजे टीवी और रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। कार्यकर्ताओं को यह कार्यक्रम सरल ऐप पर अपलोड करना होगा। बैठक में मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता, वैभव सक्सेना, मन की बात के मंडल संयोजक सतीश भाटिया, अमित सिंघल, विशाल कंसल, अनुज एरन, राधेश्याम कश्यप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...