वाराणसी, फरवरी 18 -- पिंडरा (वाराणसी) संवाद। बसनी शिव मंदिर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मासिक कार्यकर्ता बैठक हुई। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहाकि 2027 की विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ध्यान देना होगा। हर बूथ जीतने के लिए रणनीति बनानी होगी। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताना होगा। प्रदेश महासचिव कमलेश पटेल ने कहाकि मौजूदा योगी सरकार छात्र, नौजवान एवं महिला विरोधी है, यदि हमें आगामी चुनाव जीतना है तो बूथ पर तैनात हर कार्यकर्ता को अपने एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचाना होगा। इस दौरान एक दर्जन लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें आप के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार वर्मा, अपना दल (एस) के शुभम पटेल, रमेश पटेल, कांग्रेस से मुस्लिम अंसारी, सुरेश चन्द्र सेठ आदि शामिल रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.