विकासनगर, जून 23 -- हरीश बेंजवाल भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूरे उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेलाकुई स्थित मंडल कैंप कार्यालय में शक्ति केंद्र संयोजकों और बीएलओ-दो की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पहुंचे दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि अभी की मेहनत ही आगामी चुनाव में जीत की नींव रखेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा समर्थित एक भी मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। यह भी पढ़ें- हर बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता:गैरोला इसके लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक म...