हर बूथ को मजबूत कर सरकार को उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस: यशपाल
हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रविवार को कमलुवागांजा स्थित बैंक्वेट हॉल में बूथ मैनेजमेंट और वोटर लिस्ट समीक्षा बैठक हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हर बूथ को मजबूत कर कांग्रेस उत्तराखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त है। आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बेहतर बूथ मैनेजमेंट और वोटर लिस्ट की समीक्षा से कांग्रेस इस बार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह चुनावों के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करें। आज पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। भाजपा के 10 वर्षों के कुशासन, अदूरदर्शी नीतियों और तानाशाही से समाज का हर वर्ग परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.