मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कपिल गुप्ता ने बैठक का संचालन किया। बैठक में कानपुर में हुए अधिवक्ताओं के प्रांतीय महासम्मेलन में पारित प्रस्तावों की जानकारी कार्यकारिणी को दी। बैठक में कानपुर महासम्मेलन के प्रस्तावों के समर्थन में 16 सितंबर बुधवार को को न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि आगे भी हर बुधवार को कोई अधिवक्ता न्यायालय में कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन में अधिवक्ताओं को लगातार हड़ताल पर न जाने संबंधी वचनपत्र देने के लिए बनाए जा रहे दबाव का विरोध किया गया। साथ ही अधिवक्ता अधिन...